फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Smoke spread from the fire in Karnaprayag and Narayanbagad

Chamoli News: कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में आग से फैला धुआं

Tue, 19 May 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Smoke spread from the fire in Karnaprayag and Narayanbagad
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। गर्मी बढ़ने के साथ ही कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ क्षेत्रों के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे वातावरण में धुआं फैल गया है और लोगों को आंखों में जलन हो रही है। मंगलवार सुबह नारायणबगड़ के जाख कड़ाकोट गांव के वन पंचायत में आग लगी। गडसिर और कौब के जंगल भी इसकी चपेट में आ गए। इसी तरह कर्णप्रयाग के डोंठला और थिरपाक जैसे स्थानों पर भी वनाग्नि से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। नारायणबगड़ क्षेत्र की कई अन्य वन पंचायतों के जंगल भी आग की चपेट में आए हैं। वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने कहा कि गडसिर और कौब के जंगलों में लगी आग को बुझा दिया गया है। आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वनकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed