फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sleep now flown by cracks in the ground

अब जमीन की दरारों ने उड़ाई नींद

Thu, 04 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

घाट ब्लाक में आपदा के एक माह बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। आधा दर्जन मोटर मार्ग अब भी बाधित पड़े हुए हैं। कई गांवों में धूप खिलने के साथ ही जमीन में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे मकानों और खेती को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन की टीम गांवों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है, लेकिन अभी तक सुरक्षा या बचाव के कोई उपाय नहीं किये गए हैं।

विज्ञापन


घाट ब्लाक विगत एक जुलाई को बादल फटने से भारी तबाही मची थी। क्षेत्र के बंगाली, भेंटी, वादुक, जाखणी, विजार, नारंगी, बांसवाड़ा, लांखी, सरपाणी, पेरी, तल्ला मोख, चोपड़ाकोट, चरी, माणखी, फाली सेंती, कनोली, कांडा, भैंसवाडा और घिंघराण गांवों में एक माह गुजर जाने के बाद भी जनजीवन अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन मोटर मार्ग बाधित पड़े हुए हैं। साथ ही गांवों में पैदल रास्ते और पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं। लोगों को बारिश थमने से कुछ राहत तो मिली लेकिन अब एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। कई गांवों में धूप खिलने के साथ ही जमीन में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे गांवों में आवासीय मकानों के साथ ही कृषि भूमि को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी देव सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत, दिनेश सिंह नेगी, दलवीर सिंह और देवेंद्र सिंह का कहना है कि गांवों में जमीन खिसक रही है, जिससे गांवों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि दरारों को रोकने के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में यह दरारें बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed