फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   sking competation in auli

पहले दिन नार्दन फ्रंटियर के स्कीयर छाए

Mon, 16 Feb 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 16 Feb 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली में बर्फ की फुआरों के बीच तीन दिवसीय चतुर्थ अंतर सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू हो गई।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन नार्दन फ्रंटियर के स्कीयर छाए रहे। प्रतियोगिता में आईटीबीपी की छह फ्रंटियर टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

सोमवार सुबह साढे़ दस बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली के प्रधानाचार्य उप महानिरीक्षक केशव चंद्र कपूर ने किया। इस दौरान टीमों ने मार्चपास्ट भी किया।
विज्ञापन


केशव कपूर ने कहा कि वर्ष 2013 की जलप्रलय के दौरान आईटीबीपी के जवानों के कार्यों की दुनियाभर में सराहना की गई।

औली में पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान की ओर से अभी तक 18 हजार से अधिक अधिकारियों व जवानों को पर्वतारोहण, स्कीइंग और राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पहले दिन हुई अल्पाईन स्की की सुपर जाइंट सलालम रेस में नार्दन फ्रंटियर के जवान अमर सिंह ने प्रथम, इसी फ्रंटियर के सिपाही प्रेम सिंह ने द्वितीय और यहीं के भूपेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्डिंक स्की की पांच किमी क्रास कंट्री रेस में भी इसी फ्रंटियर के खिलाड़ी अव्वल रहे। पहला स्थान सिपाही मनमोहन सिंह, दूसरा विक्रांत जीवन और तीसरा स्थान रामप्रसाद ने पाया। मंगलवार को अल्पाईन में सलालम रेस और नार्डिंग की 4 और 10 किमी की रिले रेस होगी।

इस मौके पर आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील के द्वितीय कमान अधिकारी पेणुधर नायक, भूतपूर्व सहायक सेनानी और पदमश्री मोहन सिंह गुंजयाल, होटल एसोसिएशन जोशीमठ के अध्यक्ष राकेश रंजन, दिनेश भट्ट और चिकित्साधिकारी डा. सुनील आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed