फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Siri-Sirpa road will be repaired, currently improvements are being made in the danger zone.

Chamoli News: सीरी-सिरपा सड़क की होगी मरम्मत, अभी डेंजर जोन में हो रहा सुधार

Thu, 27 Feb 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Feb 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Siri-Sirpa road will be repaired, currently improvements are being made in the danger zone.
सड़क सुधारीकरण से सिरपा गांव की 250 से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लॉक की सीरी-सिरपा सड़क का जल्द सुधारीकरण होगा। इन दिनों विकास विभाग की ओर से सड़क के डेंजर जोन को ठीक किया जा रहा है और यहां सीसी डलवाया जा रहा है। सड़क का सुधारीकरण होने से सिरपा गांव की 250 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।

ब्लॉक के सिरपा गांव के लिए सीरी-सलियाना सड़क से करीब डेढ़ किमी की सड़क है। करीब आठ साल पहले इस सड़क को मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत मनरेगा से बनाया गया लेकिन तब से सड़क की मरम्मत नहीं हुई जिससे आवाजाही में खतरा बना था। गांव के दिनेश कोटियाल सहित कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील, जिला प्रशासन और सीएम पोर्टल से लेकर विधायक और पीएम कार्यालय तक की। अब इसका संज्ञान लेते हुए विकास विभाग ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल बजट की कमी के कारण सड़क के डेंजर जोन को ठीक किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित ने बताया कि सड़क पर सीसी भी डलवाया जा रहा है। अभी मनरेगा के तहत तीन लाख के दो प्रस्ताव तैयार कर सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed