फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shivaratri fair starts in Dungri village

डुंग्री गांव में शिवरात्रि मेला शुरू

Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri fair starts in Dungri village
ब्लॉक के डुंग्री गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला शुरू हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं, युवक एवं महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि दिव्यांग सुरेंद्र कमांडर के चुटकुलों ने लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने मेले को भव्य स्वरूप देने को लेकर जिला पंचायत से हरसंभव सहायता देने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी ने कहा कि मेले में दूरदराज के गांवों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है। हंस फाउंडेशन के पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष भरत रावत, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, महेश शंकर त्रिकोटी, प्रीतम सिंह, सोल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष हयात सिंह नेगी, चरण सिंह रावत, ग्राम प्रधान दीप मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, पार्वती देवी, दर्शनी देवी, सुरेंद्र नेगी, सुनील रावत, सूरज कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भगवान छांतेश्वर महादेव के लगे जयकारे
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी के कंडारा गांव में आयोजित छांतेश्वर महादेव धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन एवं विकास मेला भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने छांतेश्वर मंदिर में पूजा की और सुख समृद्धि का वरदान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने छांतेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये, कंडारा में मेला मंच निर्माण को चार लाख व मेला कमेटी को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान कंडारा, कुनेथ, खत्याड़ी, पाडली, किमोली, जस्यारा, नौसारी, बणसोली, नैनीसैंण आदि स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो गांव के लोगों ने भगवान छांतेश्वर महादेव के जयकारे लगाए। कलाकारों ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष महावीर पुंडीर, क्षेपं सदस्य बृजेश बिष्ट, राकेश नेगी, देवेंद्र भंडारी, विजय कुमार, मनमोहन रावत, रामचंद्र भंडारी, महिपाल नेगी, राकेश डिमरी, कुसुमलता, महाबीर बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र पुंडीर, गणेश, हेमा देवी, महावीर सिंह और प्रमोद कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed