फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shiva's Jalabhishek done with Har Har Mahadev

हर हर महादेव.... के साथ किया शिव का जलाभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shiva's Jalabhishek done with Har Har Mahadev
महाशिवरात्रि पर्व पर बारिश के बाद भी बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक कर पुष्प व बेलपत्र अर्पित किए। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान शिव से धनधान्य का वरदान मांगा।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में गंगा माता मंदिर, उमा देवी मंदिर, उमा माहेश्वर, सांकरी, जलेश्वर व थाना स्थित शिवालय में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान नगर के मंदिर भगवान शिव के भजनों से गुंजायमान रहे। डिम्मर में टटेश्वर महादेव व सिमली में चंडिका देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गौचर। यहां पन्नेश्वर मंदिर पनाई, हवाई पट्टी व भट्टनगर स्थित कालिंका मंदिर, रावल देवता मंदिर व शैल गांव के भैरव देवता मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण। शिवालयों में प्रात: पांच बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। गंगेश्वर महादेव धुुनारघाट, गुप्तेश्वर महादेव सैंजी, झंकारेश्वर महादेव खनसर, खांकर महादेव स्यूंणी मल्ली में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। गंगेश्वर महादेव में महात्मा तुलसी दास प्रपन्न, पंडित शंभू गौड़, दिवाकर गौड़, गौरव गौड़ ने प्रसाद बांटा। खांकर महादेव स्यूंणी मल्ली में ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान देवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, लीला देवी और धीरज बिष्ट मौजूद रहे।

नारायणबगड़। प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर केवर, मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधूरा, लव-कुश महादेव मंदिर कुश आदि शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
कुमाऊं से भी पहुंचे शिवभक्त
थराली। बेतालेश्वर महादेव और बैनोली महादेव मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। बैनोली मंदिर में भक्तों ने शिव के भजन गाकर नृत्य किया। ग्वालदम से 10 किमी दूर अंग्यारी महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। यहां पर कुमाऊं और गढ़वाल से पहुंचे शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए। ग्वालदम के नैनेश्वर महादेव में भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। लोल्टी में बिनसर महादेव में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed