फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shaurya Festival begins in Kafaratir village

विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया शौर्य महोत्सव का उद्घाटन

Sat, 23 Nov 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Festival begins in Kafaratir village
प्रथम विक्टोरिया कॉस विजेता दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर सैंज-खैतोलीखाल में शौर्य महोत्सव का आयोजन हुआ। शौर्य महोत्सव का शुभारंभ थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी ने किया। इस दौरान गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन के सैनिकों ने ब्रासबैंड की धुन पर देशप्रेम की स्वर लहरियों की सरिता बहाई। इस दौरान वीसी दरवान सिंह नेगी की शौर्य गाथा पर शानदार नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नंदप्रयाग व कर्णप्रयाग से शुक्रवार से चले शौर्य रथ समारोह स्थल पर पहुंचे। यहां शौर्य रथ की भव्य कलश यात्रा के साथ स्थानीय लोगों, पूर्व सैनिकों तथा महिलाओं ने अगवानी की। इस दौरान वीसी दरवान सिंह नेगी व प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों और दिवंगत सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शौर्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक मुन्नी देवी शाह ने वीसी दरवान सिंह नेगी के शौर्य व पराक्रम को याद करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत कभी कभार ही इस धरती पर जन्म लेते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को वीसी दरवान सिंह नेगी से प्ररेणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जीआईसी कर्णप्रयाग के छात्रों ने वीसी दरवान सिंह नेगी की शौर्य गाथा पर नाटक का मंचन किया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता ने राजजात यात्रा की झांकी प्रस्तुत की। जीआईसी चोपता की छात्राओं, ममंद व स्थानीय लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वार मेमोरियल फाउंडेशन के सौजन्य से महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल डीएस वर्त्वाल, कर्नल हरेंद्र रावत, शौर्य महोत्सव के संरक्षक भुवन नौटियाल, वीरेंद्र मिंगवाल, प्रेमलता नौटियाल, रविदर्शन तोपाल, डा. हरपाल नेगी, गंभीर नेगी, लखपत नेगी, कमलेश सती, दलीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed