फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seven people from the red zone did home quarantine

रेड जोन से आए सात लोगों को किया होम क्वारंटीन

Wed, 29 Apr 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Seven people from the red zone did home quarantine
जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 को लेकर गठित सीआरटी टीम ने रेड जोन देहरादून से भागीरथीपुरम पहुंचे सात लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम पुलिस, स्वास्थ्य और नगर पालिका की टीम ने रेड जोन देहरादून से पहुंचे सात लोगों का पहले स्वास्थ्य जांचा। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया। कहा कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोग घरों से बाहर न निकलें। चेतावनी दी नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह सजवाण, सैनेट्री इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह नेगी, चौकी प्रभारी मनबर नेगी, कांस्टेबल सुनील सिंह, रूकम नेगी, जयदीप खत्री, गंभीर सिंह कंडवाल, तेग सिंह रावत, दुर्गेश शर्मा, योगेश बहुगुणा, सुधा पांडे, गंगा नेगी आदि मौजूद थे।
साउथ अफ्रीका से लौटे युवक को जुकाम, सैंपल भेजा
चंबा (टिहरी)। कोरोना वायरस संक्रमण के भय के बीच जुकाम से पीड़ित एक युवक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा। डॉक्टरों ने बीमारी का पता लगाने के लिए युवक का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है। ऐतिहातन युवक को क्वारंटीन सेंटर भेजा है। बताया गया कि युवक 14 मार्च को साउथ अफ्रीका से लौटा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकाश ने बताया कि युवक ने चार-पांच दिन से जुकाम होने की बात कही है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

169 में से 30 का क्वारंटीन पीरियड समाप्त
चंबा (टिहरी)। होम क्वारंटीन किए गए 169 लोगों में से 30 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी से बाहर कर दिया है। उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। क्वारंटीन किए गए 169 लोगों में से 42 नगरीय क्षेत्र 127 लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में होम क्वारंटीन किया था। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. आकाश ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली में 869 लोग होम क्वारंटीन
गोपेश्वर। चमोली जिले में अभी तक लिए गए सभी 23 ब्लड सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत मिली है। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल ने गोपेश्वर में दो मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। बुधवार को 400 लोगों ने होम क्वारंटीन अवधि पूरी की, जबकि 869 लोग अभी भी होम क्वारंटीन में चल रहे हैं। सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि होम क्वारंटीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गठित की गई हैं।

ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, काउंसिलिंग भी
गैरसैंण। ब्लॉक में कोरोना की आशंका को देखते हुए बुधवार को सीएचसी की मेडिकल टीम ने कोठा, निगलानी, तिमिलपानी, गोगनाणी, बेड़ी तल्ली, बेड़ी मल्ली, सिलपाटा गांवों में बाहरी लोगों की स्वास्थ्य जांच की। माईथान क्षेत्र में दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की काउंसिलिंग भी की गई। उन्हें मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी बरतने की भी हिदायत दी गई। डॉ. मणिभूषण पंत की अगुवाई में इस दौरान डॉ. राजेश गैड़ी, डॉ. कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed