फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Serial sit-in protest begins against construction in playground

Chamoli News: खेल मैदान में निर्माण के विरोध में क्रमिक धरना शुरू

Fri, 30 May 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 May 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Serial sit-in protest begins against construction in playground
फोटो
विज्ञापन

पिटकुल की ओर से किया जा रहा है कार्यालय का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। सेमलडाला खेल मैदान में पिटकुल की ओर से बनाए जा रहे कार्यालय का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया और शुक्रवार से बंड विकास संगठन के बैनर तले क्रमिक धरने पर बैठ गए।

शुक्रवार को बंड विकास संगठन की सेमलडाला मैदान में बैठक हुई। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार विरोध करने के बावजूद पिटकुल कार्यालय का निर्माण कार्य जारी रखने पर लोगों ने कहा कि अब इसके लिए आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह मैदान सिर्फ खेलकूद की गतिविधियों तक सीमित नहीं है। यहां पूरे क्षेत्र की हर तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस क्षेत्र में यह एकमात्र मैदान है जिसमें यहां के लोग खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले, राजनीतिक रैलियां सहित अन्य कार्यों का संचालन करते हैं। यहां पर पिटकुल की ओर से जबरन कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, संगठन के संरक्षक शंभु प्रसाद सती, महामंत्री हरीश पुरोहित, सचिव गुलाब सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ताजबर नेगी, राजेंद्र राणा, सभासद पूजा देवी, अंकित रावत, मनोरमा चौधरी, अनिल जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed