{"_id":"661556c95da632c14700965f","slug":"semi-and-guad-forests-kept-burning-all-day-long-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104994-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दिनभर जलते रहे सेमी, ग्वाड़ के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दिनभर जलते रहे सेमी, ग्वाड़ के जंगल
Tue, 09 Apr 2024 08:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के नजदीक सेमी ग्वाड़ के जंगलों में लगी आग।
फोटो
कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय के आसपास के जंगल लगातार जल रहे हैं। मंगलवार को सेमी और ग्वाड़ के जंगल दिनभर जलते रहे। लगातार जल रहे जंगलों से वातावरण में धुंध छाई है।
तहसील मुख्यालय से लगे नंदप्रयाग, नागनाथ और आटागाड़ रेंज के जंगल आग से जल रहे हैं। सोमवार को सिरतोली और मौणा के जंगल जले जबकि सोमवार रात को सिमली के ऊपर मज्याड़ी के जंगलों में आग लगी जो मंगलवार दोपहर तक नहीं बुझाई जा सकी। वहीं वन कर्मियों का कहना है कि मौके पर जाकर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन तेज हवाओं के कारण से आग अनियंत्रित हो रही है। आटागाड़ रेंज के रेंजर आरके निराला ने बताया कि आग बुझाने के लिए कर्मियों की टीम मौके पर तैनात है। संवाद