फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SDM took stock of Sagwara village

एसडीएम ने लिया सगवाड़ा गांव का जायजा

Wed, 05 Aug 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
SDM took stock of Sagwara village
बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को एसडीएम थराली राजस्व टीम के साथ सगवाड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने बारिश से प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया। पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि मलबे से छह जानवरों के शव मिले हैं। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के बाद प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इससे पहले टीम ने ढूंगाखोली, राड़ीगांव, थराली, कुराड़, कूनी, पारथा का भी मुआयना किया। वहीं, पटवारी राजकुमार सिद्धवान ने डूंग्री, रूईसाण, रतगांव, बुरसोल गांवों का निरीक्षण किया। तलवाड़ी के पटवारी विनोद कुमार ने बताया कि बैनोली गांव में खेतों में मलबे से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है और थराली-ग्वालदम का मलबा लोगों के घरों में घुसने से नुकसान हुआ है। एसडीएम किशन सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम सभी गांवों में जाकर जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed