फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Scupper is closed, water from drains is entering houses and fields

Chamoli News: स्कपर बंद, घरों और खेतों में घुस रहा नालियों का पानी

Wed, 02 Jul 2025 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Jul 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
Scupper is closed, water from drains is entering houses and fields
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर के ग्वीलों गांव के लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत ग्वीलों गांव के लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर जगह-जगह स्कपर बंद होने से नालियों का पानी खेतों में घुस रहा है जिससे फसलें बरबाद हो रही हैं। नालों में जल संस्थान की पाइपलाइन गुजरने से उसमें कूड़ा फंस रहा है और बरसात में पानी खेत व मकानों की ओर डायवर्ट हो रहा है। उन्होंने क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई।

संदीप झिंक्वाण, धीरेंद्र सिंह, दीपलता झिंक्वाण, जयवर सिंह, रुक्मणी देवी, ममता, चंद्रकला आदि ने डीएम को बताया कि 27 से 29 जून तक हुई तेज बारिश से ग्वीलों गांव के ऊपर पटियालधार में सड़क का स्कपर बंद होने से बरसाती पानी खेतों में घुस गया और धान की फसल नष्ट हो गई। उन्होंने क्षति की जांच कर मुआवजा देने की मांग की। कहा कि गोपेश्वर नगर के बीचोंबीच से गुजरने वाले नाले में भी बारिश के दौरान जलभराव हो रहा है। पोखरी बैंड से नाले का पानी घरों में घुस रहा है। उन्होंने नाले के ट्रीटमेंट की मांग उठाई। कहा कि पटियालधार में नालों के बीचोंबीच जल संस्थान की पेयजल लाइनें गुजर रही हैं। बारिश में नालों का जलस्तर बढ़ने से पेयजल लाइन पर कूड़ा फंस रहा है और नालों का पानी आबादी की ओर रुख कर रहा है। उन्होंने नालों की नियमित साफ-सफाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed