{"_id":"6682affe0b0e73406b041b4a","slug":"schools-opened-after-holidays-number-of-students-remained-less-gopeshwar-news-c-51-1-pri1002-104920-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अवकाश के बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अवकाश के बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की संख्या
Mon, 01 Jul 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में बारिस के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद
उत्साह से पहुंचे छात्र-छात्राएं, चमोली जिले में बारिश के बीच छाता लेकर पहुंचे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी/पौड़ी/गोपेश्वर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सभी सरकारी विद्यालय खुल गए। पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे लेकिन टिहरी और पौड़ी में अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। जबकि चमोली जिले में छात्र-छात्राएं बारिश के बीच छाता लेकर स्कूल पहुंचे।
लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को टिहरी जिले में स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों के बीच खुश नजर आए। प्रार्थना सभा के साथ स्कूलों में पठन-पाठन की शुरुआत हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि स्कूलों में 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही है। जो बच्चे अवकाश के दिनों में अभिभावकों के साथ गांव या अन्य शहरों में गए हैं वह अब लौटने शुरू हो गए हैं। एक-दो दिन में सभी स्कूलों में छात्राें की शत प्रतिशत उपस्थित होने की उम्मीद है।
वहीं पौड़ी मुख्यालय में सरकारी विद्यालयों में 50 फीसदी छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। जीआईसी में 129 के सापेक्ष महज 57 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित हुए। बीईओ मास्टर आदर्श ने बताया कि मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों के 7 विद्यालयों में कुल 648 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष सोमवार को 321 ही विद्यालय पहुंचे। वहीं चमोली जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह बारिश के बीच ही छात्र-छात्राएं छाता लेकर विद्यालय पहुंचे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि सभी विद्यालयों में पठन-पाठन विधिवत शुरू हो गया है।