फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Santaradayini Mata Anasuya's Divara Yatra reaches Gadora village

गडोरा गांव पहुंची संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा

Fri, 15 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Santaradayini Mata Anasuya's Divara Yatra reaches Gadora village
संतानदायनी माता अनसूया देवी शुक्रवार को रात्रि प्रवास के लिए गडोरा गांव पहुंची। गांव में ध्याणियों और भक्तों ने माता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

45 साल बाद माता की डोली दिवारा भ्रमण पर निकली है। मंडल घाटी के आठ गांवों की आराध्य देवी पांच अक्तूबर से क्षेत्र भ्रमण पर हैं। अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत अभी माता की डोली बंड क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रही है। माता अनसूया शनिवार को गडोरा गांव में प्रवास करने के बाद निचले क्षेत्रों के गांवों में पहुंचेंगी। अनसूया समिति अध्यक्ष कुंवर नेगी और पंडित विनोद सेमवाल ने बताया कि बंड क्षेत्र भ्रमण के बाद 11-12 दिसंबर को होने वाले अनसूया मेले में माता अनसूया अपने मंदिर परिसर में विराजमान होंगी। मेला संपन्न होने के बाद देवी माघ स्नान के लिए हरिद्वार जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed