फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rudranath temple is resonating with the cheers of Bam-Bam Bhole.

Chamoli News: बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा रुद्रनाथ मंदिर

Fri, 19 Jul 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jul 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rudranath temple is resonating with the cheers of Bam-Bam Bhole.
रुद्रनाथ में वेदपाठ करते आचार्यगण। स्रोत: मंदिर समिति
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में 16 जुलाई से महारुद्राभिषेक अनुष्ठान चल रहा है। प्रत्येक दिन मंदिर परिसर में आचार्यों की ओर से वेद पाठ और विभिन्न पूजाएं कराई जा रही हैं। मंदिर में हक-हकूकधारी गांवों से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के बम-बम भोले के जयकारों से रुद्रनाथ क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। यह अनुष्ठान 16 अगस्त तक चलेगा।

समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर में पहली बार एक माह का अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट के नेतृत्व में कई गांवों से आचार्यगण रुद्रनाथ पहुंचे हुए हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित वेदप्रकाश भट्ट ने बताया कि सुबह आठ बजे से रुद्रनाथ भगवान का अभिषेक और शृंगार किया जा रहा है। इसके बाद संकल्प पूजा व अन्य पूजाएं की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed