फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rs 77.57 lakh received for parking construction in Pokhri

Chamoli News: पोखरी में पार्किंग निर्माण के लिए 77.57 लाख रुपये मिले

Tue, 14 Nov 2023 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 14 Nov 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Rs 77.57 lakh received for parking construction in Pokhri
गोपेश्वर। नगर पंचायत पोखरी में वाहन पार्किंग की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। नगर पंचायत को वाहन पार्किंग के निर्माण के लिए शासन से 77.57 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि शीघ्र पार्किंग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर के साथ ही स्थानीय वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग की सुविधा न होने से वाहन स्वामियों को अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े करने पड़ रहे थे, जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए शासन को इसी वर्ष के शुरुआत में एक प्रस्ताव सौंपा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। नगर पंचायत को 77.57 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्किंग निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व शासन से गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर पार्किंग निर्माण की स्वीकृति दी थी। अब यहां टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed