{"_id":"5856c2074f1c1b8e67c05c1a","slug":"rowley-festival-splash-of-cultural-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
रौली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय रौली महोत्सव में रविवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। दूर-दराज गांवों से महोत्सव में पहुंचे ग्रामीणों ने खूब खरीदारी की। देवर-खडोरा क्षेत्र में आयोजित महोत्सव का पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले और महोत्सव क्षेत्र की विकास के लिए जरूरी हैं।
महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी, जौनसारी, पंजाबी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी। करीब दो घंटे तक छात्राओं के कार्यक्रम के बाद दोपहर एक बजे से जागर गायक भाग चंद्र सावन ने एक के बाद एक जागरों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने दिवा भरी तेल, हरी खेता..., डांडा मरोड़ी चली जौंला...., जीवन झन चार दिन की चंादना... जैसे गीत गाए।
महोत्सव में समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीणों को विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा काश्तकारों को कृषि यंत्रों तथा वैज्ञानिक कृषि की बारीकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, हरेंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल, जयवीर सिंह भंडारी, सेनसिंह, मनोज रावत, रंजू पंवार, सतेश्वरी देवी, विनोद भट्ट, मनोज रौतेला, विजया रावत, मुन्नी कठैत और बलवंत लाल आदि मौजूद थे।