{"_id":"57584ef94f1c1b41359c525c","slug":"root-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बना मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बना मोटर मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, घाट (चमोली)
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के आठ गांवों को यातायात से जोड़ने वाला घाट- माणखी मोटर मार्ग इन दिनों हो रही बारिश से कई स्थानों पर जानलेवा बना गया है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू भी नहीं किया गया है। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
घाट ब्लॉक के नारंगी, धरगांव, कुरुड, लुणतरा, सुमा गैर, कांडा मल्ला, खुनाणा और लामसौणा गांवों को यातायात से जोड़ने वाला घाट-माणखी सड़क मलबे से दलदली हो गया है। जबकि लुणतरा से खुनाणा ढाई किमी तक मोटर मार्ग पर हिल साइड से आए मलबे के चलते मोटर मार्ग संकरा हो गया है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर वाहन बमुश्किल आवाजाही कर पा रहे हैं। ग्रामीण सुजान सिंह, राकेश रावत, प्रकाश सती, योगेश्वर प्रसाद और लक्ष्मी प्रसाद का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इधर, एडीबी आपदा के अधिशासी अभियंता मनोज भट्ट का कहना है कि उक्त मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की जानकारी नहीं है। अगर कहीं मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त है तो शीघ्र जानकारी लेकर मोटर मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा।