फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rock on Badrinath Highway near Kanchan Ganga, highway obstructed

Chamoli News: कंचन गंगा के पास बदरीनाथ हाईवे पर आई चट्टान, हाईवे हुआ बाधित

Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rock on Badrinath Highway near Kanchan Ganga, highway obstructed
हनुमान चट्टी से कंचन गंगा के बीच इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य जोरों पर है जिससे बार-बार बदरीनाथ हाईवे बाधित हो रहा है। मंगलवार रात को कंचन गंगा के समीप चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। बुधवार को दिनभर सीमा सड़क संगठन की मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी रहीं लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।हाईवे पर दिन-रात चट्टान कटिंग का काम चल रहा है। कंचन गंगा के पास हाईवे बेहद संकरा होने के कारण यहां चट्टान को तोड़ा जा रहा है। मंगलवार रात चट्टान के एक छोर पर मशीनों से कटिंग की जा रही थी। इसी बीच चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। बुधवार को भी हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि हनुमान चट्टी से कंचन गंगा (8 किमी) के बीच हाईवे अधिकांश जगहों पर पर चट्टानी भाग से होकर गुजरता है। कंचनगंगा में जल्द ही हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed