{"_id":"56e6ecd44f1c1bbb0c8b456d","slug":"rock-fell-on-the-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिरी चट्टान, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गिरी चट्टान, लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली कस्बे के समीप चल रहे विस्तारीकरण कार्य से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जैसे ही बीआरओ की मशीनों ने हिल साइड की चट्टान को तोड़ना शुरू किया तो चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बीआरओ ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे मलबे के ऊपर से ही वाहनों के जाने लायक रास्ता बनाया, लेकिन बीस मिनट बाद फिर चट्टान से बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे जोशीमठ और मैदानी क्षेत्रों में जाने वाली सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जोशीमठ से ऋषिकेश जा रहे राकेश फर्स्वाण और दिगंबर का कहना है कि चमोली में जाम के करीब दो घंटा इंतजार करना पड़ा, जिससे ऋषिकेश जाने का शेड्यूल खराब हो गया। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी रूप ज्योति दास ने बताया कि चमोली में हिल साइड कार्य करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
यहां खड़ी चट्टान है। मशीन जैसे ही हिल साइड से मिट्टी निकाल रही है, तभी चट्टान का हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ रहा है। उन्होंने आम जनता से कार्य में सहयोग का आह्वान किया।