फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Roads full of 10 minutes of rain

Chamoli News: 10 मिनट की बारिश से लबालब हुई सड़कें

Tue, 13 Jun 2023 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Roads full of 10 minutes of rain
फोटो
विज्ञापन




गोपेश्वर। नगर क्षेत्र गोपेश्वर में मंगलवार को 10 मिनट की मूसलाधार बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। नगर की सड़कें पानी से लबालब हो गई।

मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक काफी तेज बारिश हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसमें जिला पंचायत के पास वाली सड़क, बस अड्डे से चमोली वाली सड़क, मंदिर मार्ग सहित अन्य जगह पर पानी सड़कों पर बहने लग गया। नगर में नालियों के ऊपर अतिक्रमण होने और ड्रेनेज सिस्टम के सही नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। बारिश बंद होने के बाद ही सड़कों का पानी कम हो पाया।
इंसेट
पेड़ टूटने से कार क्षतिग्रस्त
गोपेश्वर। तेज हवाओं के बाद हुई भारी बारिश से पोस्ट ऑफिस के पास एक पेड़ टूटकर कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार स्वामी विनय कुमार डिमरी ने बताया कि कार सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी की गई थी। अचानक पेड़ टूटकर कार के ऊपर गिर गया। पूर्व में वन विभाग के अधिकारियों को आबादी क्षेत्र में पेड़ों की छंटनी करने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


उफान पर आया बरसाती नाला, घरों में घुसा बारिश का पानी
चमोली। मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर सड़क और खेतों का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। दशोली ब्लॉक के सेमडुंग्रा गांव में भारी बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाला आम रास्ते से होकर लोगों के घरों में जा घुसा। जिससे प्रभावित परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्राम प्रधान विनीता देवी ने बताया कि शाम को चार बजे हुई मूसलाधार बारिश से जंगल का पानी पलटकर गांव की ओर आ गया। जिससे पुष्कर लाल, सतीश और विनीता देवी के घरों में गंदा पानी घुस गया। पानी घुसने से घर में रखी खाद्य सामग्री व अन्य सामान बरबाद हो गया है। गोशालाओं में भी बारिश का पानी घुस गया। प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि उनके मकानों को बरसात में खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed