फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road closed for a month, potato crop is getting spoiled in the village

Chamoli News: एक माह से सड़क बंद, गांव में खराब हो रही आलू की फसल

Tue, 15 Oct 2024 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 15 Oct 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Road closed for a month, potato crop is getting spoiled in the village
फोटो
विज्ञापन

हिमनी-बलाण सड़क पर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने से नहीं जा पा रहे भारी वाहन
देवाल के बलाण गांव के लोग बड़ी मात्रा में करते हैं आलू की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पीएमजीएसवाई की हिमनी-बलाण सड़क पर बने पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने से यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही एक माह से बंद है। इस कारण देवाल ब्लॉक के बलाण गांव का आलू बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्थिति यह है कि आलू गांव में ही सड़ने के कगार पर है लेकिन विभाग की ओर से इस सड़क को खोलने के प्रयास नहीं हो रहे हैं।

बलाण गांव के गोविंद सिंह ने बताया कि कहा कि 14 सितंबर को हुई भारी बारिश से हिमनी-बलाण सड़क पर बने पुल की एप्रोच रोड का करीब 30 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया था। एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण एक माह से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। कहा कि गांव में आलू की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यहां का आलू हल्द्वानी मंडी में जाता है लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण खेतों से खोदा आलू सड़ने के कगार पर है। यदि जल्द सड़क नहीं खुली तो किसानों का बचा हुआ आलू भी गांव में ही सड़ जाएगा। कहा कि कई बार विभाग के अधिकारियों से एप्रोच रोड की मरम्मत कर सुचारु आवाजाही की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि एप्रोच रोड बनाने के लिए 16 अक्तूबर से काम शुरू कर दिया जाएगा। आपदा में इसका इस्टीमेट भेजा था जिसे मंजूरी नहीं मिली। अब जिला प्रशासन की ओर से मिले निर्देश पर इसका निर्माण किया जाएगा। 15 से 20 दिन में रोड बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed