फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road broken, organizing Nanda Ashtami fair becomes a challenge

Chamoli News: सड़क टूटी, नंदा अष्टमी मेले का आयोजन बना चुनौती

Sat, 23 Aug 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 Aug 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Road broken, organizing Nanda Ashtami fair becomes a challenge
फोटो
विज्ञापन




25 अगस्त से 31 तक होना है आयोजन, ग्रामीणों ने डीएम से की समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। निजमुला-पाणा-ईराणी मार्ग पिछले एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाणा गांव में 25 से 31 अगस्त तक मां नंदा अष्टमी लोकजात सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन होना है लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने से आयोजकों के सामने मेले का आयोजन करवाना चुनौती बना है। आयोजन समिति के लोगों ने अपर जिलाधिकारी से भेंटकर शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की।




पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले एक माह से पगना गांव से आगे सड़क ध्वस्त पड़ी है। वीर गंगा पर निर्मित बैली ब्रिज की एप्रोच रोड भी टूटी है। ऐसे में नंदा अष्टमी लोकजात मेले के लिए सामान भी गांव तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क खुलवाने की मांग की। इधर पीएमजीएसवाई के ईई एमएम बिजल्वाण का कहना है कि सड़क खोलने के लिए मशीन लगा दी गई है। 20 किलोमीटर पर स्थित झींझी पुल तक सड़क को 25 अगस्त तक खोल दिया जाएगा। मौसम सामान्य होने पर इससे आगे भी सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed