{"_id":"6afc3d60b2d69f997b0faa8f","slug":"reap-center-to-operate-in-a-building-that-has-been-vacant-for-a-year-and-a-half-karnpryag-news-c-48-kpg1001-127913-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डेढ़ साल से खाली भवन में संचालित होगा रीप का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डेढ़ साल से खाली भवन में संचालित होगा रीप का केंद्र
Tue, 17 Nov 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कालेश्वर स्थित परिवहन विभाग के खाली पड़े भवन को पर्यटन विभाग ने रीप को दिया है। ऐसे में रीप से जुड़े कामकाज इस भवन में संचालित होंगे। रीप यहां संग्रहण, पैकेजिंग, एग्री सर्विस सेंटर, प्रशिक्षण, कार्यशाला आदि कार्य करेगी। यह भवन पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से खाली पड़ा हुआ था।
रीप (ग्रामोत्थान परियोजना) की ओर से यहां वृद्धि सेंटर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकार के पहाड़ी उत्पाद तैयार होंगे। यहीं उत्पादों की पैकेजिंग, टेस्टिंग, विपणन आदि का कार्य भी होगा। समय-समय यहां रीप की बैठकें, कार्यशाला, प्रशिक्षण भी होंगे। रीप के परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव ने बताया कि केंद्र बिंदु होने के कारण यह स्थान लाभकारी साबित होगा। यहां से पहाड़ी उत्पादों की बिक्री की जाएगी और अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। प्रयोगशाला आदि पर भी कार्य किया जाएगा। संवाद