फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road broken due to rock cracking, traffic halted for three weeks, ration crisis deepening

Chamoli News: चट्टान दरकने से टूटी सड़क, तीन सप्ताह से आवाजाही ठप, गहराने लगा राशन संकट

Fri, 16 Aug 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Aug 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Road broken due to rock cracking, traffic halted for three weeks, ration crisis deepening
थराली-डुंग्री सड़क पर नहीं हो पा रही वाहनों की आवाजाही, ग्रामीण चल रहे हैं 8 किमी पैदल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। सोल घाटी की लाइफ लाइन कही जाने वाली थराली-डुंग्री सड़क तीन सप्ताह से बंद है। प्राणमति पुल से आगे चट्टान दरकने से सड़क टूट गई है। इससे क्षेत्र के 16 से अधिक गांवों के लोगों को 8 किमी पैदल चलकर थराली बाजार पहुंचना पड़ रहा है। गांवों में राशन सहित अन्य जरूरी सामग्री की भी किल्लत होने लगी है।
सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, डुंग्री की प्रधान दीपा देवी, गेरूड़ के जगमोहन सिंह, बुरसोल के सुंदर राम, मोहन सिंह आदि का कहना है कि सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त है जिस कारण तीन सप्ताह से वाहनों की आवाजाही भी ठप है। पीएमजीएसवाई को कई बार सड़क खोलने के लिए कहा गया लेकिन अभी तक सड़क नहीं खोली जा सकी है। ऐसे में 8 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब तो तेल, मसाले, राशन समेत जरूरी वस्तुओं का संकट होने लगा है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता डीएस भंडारी ने बताया कि सड़क की देखरेख का जिम्मा संबंधित ठेकेदार के पास है। ठेकेदार को सड़क खोलने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर डटे डुमक के ग्रामीण

ज्योतिर्मठ। डुमक के ग्रामीणों का सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी है। प्रशासन की ओर से कोई सुध न लेने पर ग्रामीण अब आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। सैंजी लग्गा मैकोट, डुमक कलगोठ सड़क को डुमक से होकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण एक अगस्त से पंचायत घर में आंदोलन कर रहे हैं। 12 अगस्त से ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 19 अगस्त को जिला प्रशासन का पुतला दहन करेंगे और उसके बाद आंदोलन उग्र किया जाएगा। इसको लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, गोविंद सिंह, आनंद सिंह, ज्ञान सिंह, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--मोहनखाल में सड़क को लेकर धरने पर डटे स्थानीय लोग

मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए 13 से कर रही आंदोलन
पोखरी। मोहनखाल-चोपता सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण स्वतंत्रता दिवस के दिन भी धरने पर डटे रहे। शुक्रवार को धरने को केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष योगेश तिवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी व सचिन ने आंदोलन को समर्थन दिया। मोहनखाल में वन विभाग के डाकबंगले में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि व व्यापारी संघर्ष समिति के बैनर तले 13 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस सड़क की मांग पूरी नहीं हो जाती वे धरने पर डटे रहेंगे। मोहनखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। धरने पर बैठने वालों में धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश नेगी, महेंद्र सिंह, विजय प्रसाद थपलियाल, देवी प्रसाद थपलियाल, आनंद सिंह राणा, राजीव नेगी, दिनेश थपलियाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद


व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर की बदहाल सड़कों के सुधारीकरण की मांग को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, महासचिव देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष कांताबल्लभ ने ज्ञापन में कहा कि पंच पुलिया से मुख्य बाजार कर्णप्रयाग होते हुए सिमली रोड सुभाषनगर जखेड गदेरा तक एवं पंच पुलिया से उमा तिराहे होते हुए उमा महेश्वर आश्रम तक सड़कों की स्थिति बदहाल है। व्यापारियों ने जल्द इन सड़कों की मरम्मत करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed