फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rivers are overflowing due to rain

Chamoli News: बारिश से उफान पर बह रहीं नदियां

Sun, 10 Aug 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 10 Aug 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
Rivers are overflowing due to rain
गोपेश्वर। चमोली जिले में रविवार सुबह करीब तीन घंटे तक तेज बारिश हुई जिससे नदियां उफान पर बहने लगीं। जिले में चमोली तहसील में सबसे अधिक 32.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि गैरसैंण में 9 एमएम, कर्णप्रयाग में 13 एमएम, पोखरी में 6 एमएम, ज्योर्तिमठ में 3.80 एमएम, थराली में 3.2 एमएम और नारायणबगड़ में 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अलकनंदा, पिंडर और नंदाकिनी नदी भी सामान्य बहाव से ऊपर बह रही है। संवाद
विज्ञापन


मलबा आने से 15 सड़कें बंद
गोपेश्वर। बारिश के बाद भूस्खलन और भू-धंसाव से 15 सड़कें बंद पड़ी हैं जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार बरसात में जिले में 199 संपर्क मार्ग बंद हो गए थे जिनमें से 184 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अभी नंदकेसरी–ग्वालदम, निजमुला–गौना, सलना–हेलंग–उर्गम, पीपलकोटी–सल्ला रेतोली, हेलंग–दुमक, सेमी–पनाई आदि सड़कें बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर सभी सड़कों को सुचारु कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed