फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   River erosion threatens Kandai Chandrashila village

नदी के कटाव से कांडई चंद्रशिला गांव को खतरा

Sun, 07 Aug 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
River erosion threatens Kandai Chandrashila village
निगोमती नदी के कटाव से लगातार हो रहे भूस्खलन से कांडई चंद्रशिला गांव पर खतरा मंडराने लगा है। भूस्खलन से घटधार तोक में ग्रामीणों की कई नाली भूमि तबाह हो चुकी है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवीन राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत नेगी ने ज्ञापन में कहा कि कांडई चंद्रशिला गांव के नीचे घटधार तोक में निगोमती नदी से लगातार कटाव हो रहा है। बरसात में यहां कटाव तेज होने के साथ भूस्खलन भी तेज हो रहा है। पिछले कई वर्षों से यहां भूस्खलन बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण उनकी यहां करीब 50 नाली जमीन भूस्खलन की चपेट में आकर तबाह हो चुकी है। वहीं चंद्रशिला के साथ ही रडुवा के ग्रामीणों का आम रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। भूस्खलन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने यहां पर जालीदार चेकडैम बनाए लेकिन नदी का पानी बढ़ने से हुए भूस्खलन से वह ध्वस्त हो चुके हैं। उन्होंने यहां पर कंक्रीट के पक्के चेकडैम बनाने और यहां का भूगर्भीय सर्वेक्षण भी कराने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान नवीन राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed