फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Risk of Corona right now, do not start Chardham Yatra

अभी कोरोना का खतरा, न शुरू करें चारधाम यात्रा

Tue, 02 Jun 2020 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Risk of Corona right now, do not start Chardham Yatra
जोशीमठ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए अभी बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू न करने की मांग की। कहा कि यात्रा शुरू होने से बाहरी क्षेत्रों और रेड जोन से लोग आएंगे जिससे संक्रमण का खतना बना रहेगा। ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी और ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार की ओर से भेजे ज्ञापन में कहा गया कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनमानस भी चाहता है कि अभी बदरीनाथ यात्रा शुरू न हो। उर्गम घाटी में लगातार बाहरी लोग आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय बना है। नीति घाटी में भी अनावश्यक रूप से पर्यटक आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि जोशीमठ की सीमा पाखी में ही प्रवासियों की उचित मेडिकल जांच के बाद उन्हें गांव में भेजा जाए। ज्ञापन में कई ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ: स्थिति सामान्य होने पर करें यात्रा शुरू
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों ने जून माह में यात्रा संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग की। कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रा का संचालन किया जाए। उन्होंने प्रशासन से भगवान भैरवनाथ के मंदिर में यज्ञ-हवन की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि हो सके तो सितंबर माह के बाद यात्रा शुरू की जाए और धाम में अपने भवनों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ठीक करने के लिए उचित समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें बिना विश्वास में लिए बगैर देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया है, जो अनुचित है। सरकार की ओर से चारधामों में ऑनलाइन पूजा कराई जा रही है, जिससे उनके आर्थिक हित भी प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने कहा कि यात्रा संचालन को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए तीर्थ पुरोहितों को 10 जून तक अनुमति दे दी जाएगी। इस अवसर पर एनपी जमलोकी, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मनोज शुक्ला, कुबेरनाथ पोस्ती, प्रवीन शुक्ला, उमेश चंद्र पोस्ती, जीएन वाजपेयी आदि मौजूद थे।
यात्रा संचालन का यह समय सही नहीं
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मौजूद पुजारी व अन्य कर्मचारियों ने भी अभी चारधाम यात्रा शुरू नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के इस दौर में यात्रा शुरू हुई और कोई संक्रमित धाम पहुंच गया तो यह बड़ा खतरा होगा।
अभी शुरू न करें चारधाम यात्रा : रावल
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ ही अन्य धर्माचार्य व हक-हकूकधारी अभी चारधाम यात्रा खोलने के पक्ष में नहीं हैं। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कहा कि कोरोना के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। लिहाजा तीर्थयात्रा के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। बदरीनाथ धाम के साथ ही केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में विधि-विधान से नियमित पूजाएं चल रही हैं। उन्होंने सरकार से अभी तीर्थयात्रा शुरू न करने की मांग उठाई। तीर्थयात्रा शुरू होगी तो रेड जोन से भी कई तीर्थयात्री धामों में पहुंचेंगे, जिससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

कोरोना मुक्ति के बाद ही करेंगे बदरीनाथ के दर्शन
गोपेश्वर। देश के अंतिम गांव माणा के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बदरीनाथ धाम में रहने के बावजूद भी माणा और बामणी गांव के ग्रामीणों को बदरीनाथ भगवान के दर्शन नहीं हुए हैं। अब कोरोना से मुक्ति मिलने के बाद ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed