{"_id":"68e256e68ba7eb63230e8eb1","slug":"ridhima-first-in-block-level-science-competition-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115134-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में रिधिमा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में रिधिमा प्रथम
Sun, 05 Oct 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 05 Oct 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
यू कॉस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 29 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 19 विद्यालयों के 29 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ‘क्वांटम युग का आरंभ : संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की रिधिमा प्रथम रहीं। जीआईसी थालाबैंड की नवीं कक्षा की छात्रा काव्या द्वितीय और इसी विद्यालय की कक्षा 10वीं की आरुषी तृतीय स्थान पर रहीं।
यूकॉस्ट की ओर से आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता का उद्घाटन उप शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने किया। विज्ञान ब्लॉक समन्वयक सुरेंद्र राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान हुई प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली छात्राएं आठ अक्तूबर को जीजीआईसी गौचर में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में दयाल सिंह गड़िया, सतीश चंद्र खाली, अजयपाल रावत, पूनम रानी नेगी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत, ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष महावीर जग्गी, संदीप नेगी, रेखा पटवाल राणा, प्राची राणा आदि मौजूद रहे।