{"_id":"687a514253d1e7f653003188","slug":"review-of-proposed-construction-works-on-nanda-devi-raj-jat-yatra-route-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113676-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Fri, 18 Jul 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर कार्य होने हैं प्रस्तावों के साथ वहां की स्पष्ट फोटोग्राफ लगाएं ताकि वास्तविक स्थिति को समझा जा सके।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों से प्राथमिकता वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कहा कि जिन सड़कों पर अतिक्रमण हुआ है उनको चिह्नित किया जाए। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की जानकारी भी प्रस्तावों में शामिल करें ताकि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित किया जा सके। डीएम ने लोनिवि को यात्रा के महत्व को देखते हुए सभी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि कार्यों के अनुमोदन और बजट स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब न हो। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद