फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Revenue sub-inspectors demanded confirmation

Chamoli News: राजस्व उप निरक्षकों ने की स्थायीकरण की मांग

Fri, 08 Dec 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 08 Dec 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Revenue sub-inspectors demanded confirmation
फोटो
विज्ञापन

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक संघ की बैठक में कई मांगों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ चमोली शाखा की बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूरे साल पीआरडी जवान की तैनाती, प्रमाणपत्र व अन्य कार्यों के लिए लैपटॉप व प्रिंटर दिलाने समेत कई मांगें पूरा करने की मांग की।

बैठक में कहा गया कि व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण ले चुके राजस्व निरीक्षक व राजस्व उपनिरीक्षकों का जल्द स्थायीकरण किया जाए। कहा कि वर्ष 2016 बैच के भर्ती राजस्व उपनिरीक्षक दो साल पहले व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण ले चुके हैं लेकिन उनका स्थायीकरण नहीं किया गया है। इसमें कई राजस्व निरीक्षक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रवार पूरे साल पीआरडी जवान की तैनाती, राजस्व पुलिस चौकियों में फर्नीचर व मरम्मत कार्य करवाने, प्रमाणपत्र व अन्य कार्यों के लिए लैपटॉप व प्रिंटर दिलाने, पुलिस कार्य हटाने और राजस्व सेवकों को वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप शाह, सचिव नीरज स्वरूप, संरक्षक प्रदीप रावत, पूजा शाह, मोहन लाल, हरीश भंडारी और हिमेश डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed