{"_id":"8433d3411cb641dd933428b2c9687632","slug":"resque-team-escape-contractor-safe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद ठेके दार सकुशल निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद ठेके दार सकुशल निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी के कुण्ड खाल ट्रैक पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गया एक ठेकेदार चट्टान से पैर फिसलने से घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गढ़वाल स्काउट, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने हेली रेस्क्यू कर घायल को सुरक्षित निकाला। घायल को हेलीकाप्टर से सेना के चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान मंगलवार को पैर फिसलने से वे करीब 20 मीटर नीचे चट्टान पर अटक गए। मौके पर मौजूद मजदूरों की ओर से प्रयास किए जाने पर भी जब वे कल्याण सिंह को नहीं निकाल पाए तो उन्होंने हनुमानचट्टी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की टीम मौके करीब साढे़ सात बजे पहुंची। जहां कुछ देर प्रयास करने के बाद अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू आपरेशन रोकना पड़ा। जिसके बाद बुधवार को सुबह पांच बजे गढ़वाल स्काउट, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।
करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद कल्याण सिंह को सकुशल निकाल लिया गया। जिसके बाद उसे को हेलीकाप्टर की मदद से सेना के चिकित्सालय जोशीमठ में भर्ती कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कुण्ड खाल ट्रैक पर हनुमानचट्टी से आठ किमी की दूरी पर इन दिनों पैदल मार्ग निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को ब्लाक के लाता गांव के ठेकेदार कल्याण सिंह राणा कुण्ड खाल ट्रैक पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे।