फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rescue work of disaster should be done fast

तेजी से कराया जाए आपदा का रेस्क्यू कार्य

Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Rescue work of disaster should be done fast
नई सरकार बनने के बाद से लोगों की उम्मीदें फिर से परवान चढ़ने लगी हैं। ऋषिगंगा की आपदा से प्रभावित गांव के लोग भी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री से उम्मीद कर रहे हैं कि क्षेत्र में आपदा में लापता लोगों की तलाश का काम तेजी से कराया जाए। उन्होंने सभी आपदा पीड़ितों के परिवारों को समान मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोग काफी समय से मांग कर रहे हैं कि ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के बैराज साइट कई लोगों के दबे होने की संभावना है, लेकिन वहां अभी तक कोई मशीन नहीं पहुंच पाई। इन जगहों पर रेस्क्यू चलाने के साथ ही एनटीपीसी की तर्ज पर अन्य मृतकों के परिजनों को भी मुआवजा दिया जाए। तपोवन गांव के ओम प्रकाश डोभाल ने कहा कि आपदा के रेस्क्यू कार्य में बहुत ढीलाई बरती गई। यहां 10 साल पुरानी मशीनों से रेस्क्यू चलाया गया। नई सरकार को चाहिए एनटीपीसी की तर्ज पर अन्य लोगों को भी मुआवजा दिलाना चाहिए। वहीं जुगजू गांव के संग्राम सिंह का कहना है कि सरकार ने रेस्क्यू अभियान को लेकर काफी धीमा काम किया। ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के पावर हाउस में कई लोग दबे हैं, वहां अभी तक रेस्क्यू के लिए मशीन नहीं लगाई जा सकी। नई सरकार से उम्मीद है कि वह रेस्क्यू अभियान को फिर तेज करे और लापता लोगों की तलाश करवाए। जो रास्ते और पुल टूटे हैं उनका निर्माण तेजी कराए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed