फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Republic Day Honored with meritorious

गणतंत्र दिवस : मेधावी हुए सम्मानित, पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे 5-5 हजार रुपये

Wed, 27 Jan 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Republic Day Honored with meritorious
गणतंत्र दिवस में मौके पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़सैंण परिसर में विधानसभा अध्यक? - फोटो : KARNPRYAG
72वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण के विधानसभा भवन के परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। साथ ही बजट सत्र के लिए विधानसभा भवन में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण घोषित करके राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने का काम किया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समारोह में विस अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान मेधावी 10 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र को विस अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की। कोरोना काल में प्रधानमंत्री राहत कोष में 10 लाख की राशि दान स्वरूप देने वाली गौचर निवासी देवकी भंडारी को विस अध्यक्ष ने सम्मानित किया। उन्होंने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों और अमर शहीदों के प्रति अपनी सद्भावना प्रकट की। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नेगी, एडीएम अनिल चिनियाल, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ विमल प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर रावत, गंगा सिंह, खिलाप सिंह, एलपी सती, एमएन जुयाल, मंगलनारायण, समीर मिश्रा, बलवीर कठैत, अवतार नेगी, एनटी राकेश पल्लव और अरुण मैठाणी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उमा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। मंगलवार को देहरादून लौटते वक्त विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पत्नी शशिप्रभा अग्रवाल और पुत्र पीयूष अग्रवाल ने उमा देवी मंदिर, कर्ण मंदिर और आदिबदरीनाथ के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पंडित चक्रधर थपलियाल ने उन्हें आदिबदरीनाथ की माला देकर आशीर्वाद दिया। मौके पर विधानसभा सूचना अधिकारी सुजीत थपलियाल भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/देवाल। चमोली जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी। इस दौरान सामाजिक और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारिता बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी मौजूद थे। वहीं, श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज गोपेश्वर में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक महेंद्र भट्ट ने किया।
कर्णप्रयाग में पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी और गौचर में पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने झंडा फहराकर नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। पालिकाओं में बेहतरीन कार्य करने पर कर्णप्रयाग के सफाई निरीक्षक नितिन सती, गौचर के लिपिक सुबोध रावत और पीपलकोटी के लिपिक संदीप पटवाल को सम्मानित किया गया। देवाल में ब्लॉक/वन विभाग कार्यालय, राइंका देवाल, कन्या हाईस्कूल, हाईस्कूल श्रीकोट, राइंका बोरागाड़, ल्वाणी, मुंदोली, घेस, वाण में झंडारोहण किया गया। कोरोना के कारण इस बार स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी नहीं निकाली। शिक्षण संस्थानों व वन कर्मियों ने पौधरोपण भी किया। संवाद
कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित
टिहरी में नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। गणतंत्र दिवस पर कोविड संक्रमण के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। पीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने परेड की सलामी लेने के बाद कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले सफाई नायकों, निबंध, स्लोगन, क्रॉस कंट्री रेस के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने दो-दो कोरोना वैक्सीन इजाद कर साबित कर दिया है, कि वह किसी से कम नहीं हैं। कृषि मंत्री ने सेंट एेंथनी स्कूल, डायट और सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्वत, एसएसपी तृप्ति भट्ट, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रमुख सुनीता देवी, खेम सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा आदि मौजूद थे। टीएचडीसी बीपुरम में ईडी वीके बडोनी और कोटेश्वर बांध परियोजना में महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने जूनियर हाईस्कूल पिंस्वाड़ में ध्वजारोहण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला जज अमित कुमार सिरोही, सचिव अशोक कुमार ने लॉकडाउन में बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र बांटे। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने ध्वजारोहण किया। नरेंद्रनगर में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने ध्वजारोहण करने के बाद कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में सम्मानित किया। प्रतापनगर ब्लाक मुख्यालय में प्रमुख प्रदीप रमोला ने ध्वजा रोहण किया। चंबा, घनसाली, लंबगांव, कंडीसौड़ और थत्यूड़ में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
किसान और अफसरों का किया सम्मान
मुख्य अतिथि वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिले में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कंडोलिया मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि आज जिस खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं, वह वीर सपूतों की बदौलत ही है। वन मंत्री ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान थान सिंह, नरेश कुमार, कुवेर सिंह जलाल को किसान भूषण पुरस्कार प्रदान किया। संजय सिंह, पवन सिंह, बीजेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, विकास चंद्र को किसानश्री सम्मान पदक से सम्मानित किया गया।

कोविड काल में रिवर्स पलायन करने वाले हरेंद्र सिंह ग्राम, यशवंत सिंह, दयानिधि, गौरव पटवाल, पवन सिंह मंसाराम पोखरियाल को भी सम्मानित किया गया। कोरोना काल में बेहतर सेवा देने पर एडीएम डा. एसके बरनवाल, एसडीएम सदर एसएस राणा, डीएसडब्ल्यूओ सुनीता अरोड़ा, डीएसओ केएस कोहली, तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस जवानों व पत्रकारों को सम्मानित किया। समारोह में सूचना विभाग पौड़ी, नेहरू युवा केंद्र, स्वयं सेवी संस्थाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, बाल विकास, ग्राम्य विकास, स्वच्छता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, वन विभाग, मत्स्य विभाग, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, आईएलएसपी समूह की झांकियां निकाली गईं। मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त रविनाथ रमन, पुलिस कार्यालय में डीआईजी नीरू गर्ग, डीएम कार्यालय परिसर में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने ध्वजारोहण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों व भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाईयों ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, एसएसपी पी. रेणुका देवी और सीडीओ आशीष भट्टगाईं आदि मौजूद रहे।

गोपेशवर में गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्राओं को पुरस्कृत करते राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व विध?

गोपेशवर में गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्राओं को पुरस्कृत करते राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व विध?- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed