{"_id":"6804f68f8ae8be1dff09fbd5","slug":"repair-work-of-parkhal-bridge-is-complete-vehicles-will-run-soon-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114188-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: परखाल पुल की मरम्मत का काम पूरा, जल्द दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: परखाल पुल की मरम्मत का काम पूरा, जल्द दौड़ेंगे वाहन
Sun, 20 Apr 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो
साढ़े तीन माह से चल रहा था काम, हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। पिछले साढ़े तीन महीने से चल रहा नारायणबगड़-परखाल मोटर पुल का काम पूरा हो गया है। हालांकि अभी पुल से वाहनों की आवाजाही अगले दो-तीन दिनों में ही हो पाएगी। पुल के दोनों छोरों पर लगाई गई बैयरिंग के नीचे आरसीसी डाली गई जिसे सेट होने में समय लगेगा।
परखाल मोटर पुल की भार क्षमता बढ़ाने के लिए लोनिवि थराली ने जनवरी माह से पुल के अपग्रेडशन का कार्य शुरू किया था। तब कहा गया था कि मार्च तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए पुल को तीन महीने के लिए बंद कर दिया था। इस दौरान पुल से वाहनों की आवाजाही न होने से क्षेत्र के 37 ग्राम पंचायतों की आबादी को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ी थीं। निर्धारित समय पर भी पुल का काम पूरा न होने पर लोगों ने पुल पर धरना प्रदर्शन किया था। हाईकोर्ट में भी इस मामले में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। तब हाईकोर्ट में लोनिवि ने 20 अप्रैल तक पुल का काम पूरा करने की बात कही थी। इसके बाद याचिका को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद पुल के मरम्मत कार्य में तेजी लाई गई और काम पूरा कर दिया गया। लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि पुल का काम पूरा कर लिया गया है। दो-तीन दिनों में पुल वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
इंसेट
जब करनी पड़ी भैरव की पूजा
पुल के दोनों छोरों पर बेयरिंग बदलने में तकनीशियनों को काफी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई थी। इस बीच लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कार्य की प्रगति को देखने यहां पहुंचे तो पता चला कि बेयरिंग बदलने में अड़चनें आ रही हैं। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता के साथ पुल पर भैरव की पूजा-अर्चना की। उसके बाद पुल की बेयरिंग सुरक्षित रूप से बदल दी गई।