{"_id":"691b08608193a984b705b24f","slug":"repair-work-has-begun-on-the-kaunj-pothni-road-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-115766-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कौंज पोथनी सड़क का सुधारीकरण कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कौंज पोथनी सड़क का सुधारीकरण कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
फोटो-
कौंज पोथनी सड़क का सुधारीकरण कार्य हुआ शुरू
- बरसात में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क, लोगों को आवाजाही में हो रही थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आपदा से जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी घिंघराण-कौंज पोथनी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर आए मलबा और बोल्डरों का निस्तारण किया जा रहा है।
बीते जुलाई से सितंबर तक बारिश के चलते कौंज पोथनी सड़क भूस्खलन और भूधंसाव की चपेट में आ गई। इससे रास्ता बंद होने के कारण लोगों को आवाजाही समेत दैनिक वस्तुएं जैसे रसोई गैस आदि जुटाने में दिक्कतें आ रही थीं। अक्तूबर में लोनिवि ने मलबे के ऊपर से ही सड़क को वाहनों की आवाजाही के लायक बनाया। वहीं, कुजौं मैकोट से करीब दो किमी किलोमीटर की दूरी पर सड़क लगभग 40 मीटर तक भूधंसाव की चपेट में है। बारिश होने पर मिट्टी व बोल्डर खिसकने लग जाते हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी ने बताया, सड़क से मलबा निस्तारण का काम किया जा रहा है। भूधंसाव क्षेत्र के ट्रीटमेंट व अन्य कार्यों के लिए शासन को करीब सात करोड़ का स्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर अन्य कार्य किए जाएंगे। फिलहाल हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।