फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Removed outsourced workers performed

हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Removed outsourced workers performed
जिले के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से सेवारत कर्मचारियों को हटाने पर आक्रोशित कर्मचारियों ने बाल विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से रुका वेतन दिलाने और पुन: नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्स कंपनी के जरिए चमोली जिले में 34 कर्मचारी लगाए गए थे, लेकिन सरकार ने कंपनी को काली सूची में डाल दिया। कंपनी ने किसी कर्मचारी को पांच तो किसी को नौ महीने से वेतन नहीं दिया। उनके पीएफ का पैसा भी जमा नहीं किया गया, जबकि टीडीएस के लिए 8.12 और जीएसटी के नाम पर 18 प्रतिशत वेतन से कटौती की गई। कर्मचारियों की सेवा भी समाप्त कर दी गई है। इससे वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सहित अन्य योजनाएं अधर में लटक गई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कारोना महामारी के दौरान भी महत्वपूर्ण योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया। उन्होंने शासन से उनका रुका वेतन देने और पुन: नियुक्ति की मांग की। इस दौरान जगदीश प्रसाद, मंजू खत्री, नीरज नेगी, रविंद्र सजवाण, मानवेंद्र रावत, नवीन, राहुल, केशव प्रताप, शोभा खत्री, लक्ष्मण, जगदीश कुंवर, मुकेश गौड़, गौरव मैखुरी, विनोद पुंडीर, दीपक बिष्ट, नवीन भट्ट, कलावती, कुसुमलता, रजनी नौटियाल और अजय कठैत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed