{"_id":"65d8a5d424d6fab82f08e748","slug":"relocate-disaster-affected-people-to-rishikesh-dehradun-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-104699-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एससी\/एसटी आपदा प्रभावितों का ऋषिकेश-देहरादून करें विस्थापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एससी/एसटी आपदा प्रभावितों का ऋषिकेश-देहरादून करें विस्थापन
Fri, 23 Feb 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर आपदा प्रभावित विचार मंच ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। भू-धंसाव प्रभावित एससी, एसटी परिवारों ने ऋषिकेश व देहरादून में उनका विस्थापन करने और उन्हें वहां पर 10-10 नाली भूमि देने की मांग की।
डॉ. बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर आपदा प्रभावित विचार मंच अनुसूचित जाति जनजाति सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ने डीएम को ज्ञापन भेजा। 15 सूत्री ज्ञापन में कहा कि आपदा प्रभावितों को दिए जा रहे मुआवजे में सरकार की ओर कटौती की जा रही है। जोशीमठ में रहने वाले एससीएसटी के परिवार भूमिहीन हैं, जहां उनके मकान हैं वहीं से रोजगार व अन्य व्यवसाय कर रहे थे। इसलिए बामोथ व पीपलकोटी के बजाय ऋषिकेश या देहरादून में विस्थापन किया जाए। कहा जो परिवार एक ही छत के नीचे रह रहे थे लेकिन उनके पुत्रों की शादी हो गई और परिवार रजिस्टर अलग-अलग हैं उनको भी पुनर्वास में शामिल करें। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों का बैंक ऋण माफ करने, दरार वाले मकानों की मरम्मत के लिए उचित धनराशि देने, बेराेजगार को रोजगार गारंटी के तहत रोजगार देने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मंच के अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष रेखा देवी, लक्ष्मी लाल, चंद्रमोहन सिंह, संरक्षक पुष्पा देवी, मंत्री नरेंद्र रागा, सुनीता देवी, शिशुपाल डबरियाल, दीपा देवी और यशवंत लाल सनवाल आदि मौजूद रहे।