{"_id":"6ab65054c0e1dfbfb70fc260","slug":"if-construction-does-not-begin-soon-we-will-build-the-road-through-voluntary-labor-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121081-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शीघ्र निर्माण शुरू नहीं हुआ तो श्रमदान से बनाएंगे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शीघ्र निर्माण शुरू नहीं हुआ तो श्रमदान से बनाएंगे सड़क
Fri, 25 Sep 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो
42वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क के लिए धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/चोपता। मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मार्ग के निर्माण की मांग के लिए लोगों का धरना शुक्रवार को 42वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी यदि जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण स्वयं श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करेंगे। ग्रामीण इसके लिए एकजुट होने लगे हैं।
मोहनखाल में धरना स्थल पर आयोजित सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अब ग्रामीणों के धैर्य का बांध टूटने लगा है। ग्राम पंचायत रौता, ब्राह्मणथाला, वल्ली, ताली, कंसारी और किणझाणी सहित कई गांवों के लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर पहुंचे केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी से भी सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस मौके पर कल्पेश्वर थपलियाल, अनिल सिंह रावत, सुनील सिंह, लक्ष्मण राणा, वासुदेव प्रसाद थपलियाल, जगदीश सिंह, दिनेश थपलियाल, प्रकाश लाल, देवी प्रसाद, अंबरीष और गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।