फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Reliance Jio will install ten mobile towers in Neeti Valley

नीती घाटी में दस मोबाइल टावर लगाएगी रिलाइंस जीयो

Thu, 05 Mar 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio will install ten mobile towers in Neeti Valley
चमोली में चीन सीमा से लगी नीती घाटी में रिलाइंस जीयो की ओर से दस मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। जीयो की ओर से टावर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। अब घाटी में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीणों के साथ ही सेना के जवानों को संचार सेवा की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

नीती घाटी में दूरसंचार की मोबाइल और बोस फोन लाइन एक साल से ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को एक फोन कॉल करने के लिए साठ किमी की दूरी नापकर जोशीमठ आना पड़ रहा है। सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी अपने परिचितों से संपर्क करने के लिए सुरांईथोटा तक आना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर जीयो रिलाइंस ने नीती घाटी में सुरांईथोटा से मलारी तक दस मोबाइल टावर लगाने का निर्णय लिया है। कागा-गरपक के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि रिलाइंस जीयो के अधिकारियों के सामने घाटी को संचार सेवा से जोड़ने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। जीयो के एरिया इंचार्ज तेजेंद्र सिंह ने बताया कि मलारी तक दस मोबाइल टावर लगाने की योजना है। इसके लिए सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। सुकी भलगांव से टावर लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed