फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Release of wall magazine

Chamoli News: दीवार पत्रिका का किया विमोचन

Tue, 20 Jan 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Release of wall magazine
पोखरी। जीआईसी उडामांडा में मंगलवार को दीवार पत्रिका का विमोचन थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत, एसआई दलबीर सिंह नेगी और प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि दीवार पत्रिका पाक्षिक रूप से प्रकाशित की जाएगी। इससे छत्र-छात्राओं को लेखन गतिविधि, रचनात्मक गतिविधि का अवसर मिलेगा। इसमें छात्र-छात्राओं के लेख, कविताएं, चित्रकला, पहेलियां, चुटकुले आदि को प्रकाशित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक दयाल सिंह गड़िया, हरेंद्र सिंह चौधरी, प्रियंका रावत, ज्योति पंत, रजनी नेगी, मीरा रावत, अंजन नेगी, दिनेश जग्गी, राज किशोर सैलानी, सतीश कुमार, सूरज चंद्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


-----
ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान में हुए कार्यक्रम
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली की ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में अल्कापुरी, बैरागना, छिनका, गडोरा व मैठाणा संकुल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा लोक गायन, रैंप वॉक, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, सुलेख, चित्रकला, प्रदर्शनी आदि का भी आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed