{"_id":"6085a1c88ebc3e5911503b6e","slug":"receive-additional-budget-to-prevent-escapes-gopeshwar-news-drn3773852177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन रोकने के लिए मिले अतिरिक्त बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन रोकने के लिए मिले अतिरिक्त बजट
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बहुगुणा विचार मंच की ओर से पलायन कारण एवं निवारण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के जिलों से हो रहे पलायन को रोकना है, तो केंद्र से राज्य को अतिरिक्त बजट दिया जाना चाहिए, यहां पर्यटन, स्वरोजगार औैर व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए।
मंच के संयोजक अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा कि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल विकास निगम, तीर्थों को पर्यटन से जोड़ा था। वर्ष 1975 में देहरादून व अल्मोड़ा में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की स्थापना करवाई। वक्ताओं ने पलायन रोकने की स्व. बहुगुणा की मुहिम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बंदरों व जंगली जानवरों से छुटकारा, पहाड़ों में निवास करने वालों को बिजली के बिलों, जलकर, भवनकर से छूट देने की मांग उठाई। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने और संचालन शेखर रावत ने किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, पूर्व प्रमुख नंदन बिष्ट, सुदर्शन कठैत, रैजा चौधरी, रेखा पुजारी, किशन सिंह, समीर बहुगुणा, मनोज भट्ट आदि मौजूद थे।