{"_id":"670e68d956de65ee2c0d7a61","slug":"ramlila-staging-started-in-nandprayag-with-ganesh-vandana-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108647-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गणेश वंदना के साथ नंदप्रयाग में रामलीला मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गणेश वंदना के साथ नंदप्रयाग में रामलीला मंचन शुरू
Tue, 15 Oct 2024 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
नंदप्रयाग में रामलीला मंचन में अभिनय करते कलाकार। स्रोत: कमेटी।
फोटो
गोपेश्वर। नंदप्रयाग में गणेश वंदना के साथ रामलीला का भव्य मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन ब्रह्मदेव से अमरता का वरदान प्राप्त कर रावण की ओर से कैलाश पर्वत हिलाने का मंचन किया गया। इसके बाद रामजन्म का मंचन हुआ तो नगर क्षेत्र में मिठाई भी बांटी गई। रामलीला का शुभारंभ कमेटी के पुराने अध्यक्ष रहे डॉ. जगदीश वैष्णव, सुरेंद्र रावत, स्माइल खान, नंदन सिंह बिष्ट, समीर बहुगुणा, बिहारी लाल शाह और जयकृत मनराल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने दर्शकों को राम के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमन चौहान, उपाध्यक्ष अनुराग परिहार, अमित नेगी, शुभम रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
हिंदु-मुस्लिम एकता की है मिसाल
गोपेश्वर। नंदप्रयाग में पिछले 51 साल से प्रतिवर्ष रामलीला का भव्य आयोजन होता है। यह रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। इसमें दोनों समुदाय के युवा मिलजुल कर रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं। नंदप्रयाग निवासी अमन खान और वसीम कहते हैं कि रामलीला में मुस्लिम युवा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। महेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि इस रामलीला में हिंदू और मुस्लिम युवा किरदार निभाते हैं। सभी एक साथ अभ्यास करते हैं और तैयारियों में भी जुटे रहते हैं। संवाद