फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramlila performance concluded with the procession of Ram family and coronation

Chamoli News: राम परिवार की शोभायात्रा और राजतिलक के साथ रामलीला मंचन का हुआ समापन

Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ramlila performance concluded with the procession of Ram family and coronation
कोठियालसैंण में आयोजित रामलीला में हनुमान और सुग्रीव ने घर-घर जाकर बांटा प्रसाद
विज्ञापन



कोठियालसैंण में 38वें रामलीला मंचन का राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान राम परिवार की भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने राम परिवार के ऊपर पुष्पवर्षा की।

पिछले दस दिनों से चल रही रामलीला का भव्य रुप से राजतिलक किया गया। सुबह हनुमान और सुग्रीव अपनी सेना के साथ क्षेत्र के कोठियाल गांव, चमणाऊं, ग्वीलों, सुनियाला, सेलवानी, कोठियालसैंण, रामपुरा और बुराली गांव पहुंचे और घर-घर जाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद क्राइस्ट एकेडमी रोड से कोठियालसैंण होते हुए रामलीला मंच तक शोभायात्रा आयोजित की गई। यहां अयोध्यावासियों ने राम परिवार की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बर्त्वाल, त्रिलोक सिंह राणा, सचिव सुरेंद्र सिंह नेगी, रमेश सिंह राणा, महेंद्र सिंह, संरक्षक एस कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed