फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rajya Sabha MP Mahendra Bhatt Ancestral Village Land Records Missing From Collectorate Villagers Troubled

उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, तीन साल से भटक रहे ग्रामीण

Tue, 22 Sep 2026 10:58 AM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Tue, 22 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

जमीन से जुड़े जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे ग्रामीणों को रिकॉर्ड न मिलने से बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जाति प्रमाणपत्र से लेकर सड़क में गई जमीन के मुआवजे और सीमांकन तक के काम अटके हैं। यह राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव है।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Mahendra Bhatt Ancestral Village Land Records Missing From Collectorate Villagers Troubled
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव ब्राह्मण थाला का बंदोबस्ती रिकॉर्ड राजस्व अभिलेखागार से गायब है। ग्रामीण भूमि संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन रिकॉर्ड नहीं होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। इससे न तो लोगों के जाति प्रमाणपत्र बन पा रहे हैं और न ही सड़क निर्माण में गई जमीन का मुआवजा मिल पा रहा है। हालांकि अब डीएम ने जल्द रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सांसद भट्ट ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब पता चला है।

विज्ञापन

ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1936 में भूमि के सर्वेक्षण, सीमांकन और मालिकाना हक तय करने के लिए बंदोबस्त प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत गांवों की भूमि के नक्शे, खसरा-खतौनी और भू-राजस्व का निर्धारण किया गया। वर्ष 1957 में दोबारा बंदोबस्त हुआ, जो वर्ष 1962 तक मान्य रहा। इसके बाद बंदोबस्त नहीं हुआ। पुराने बंदोबस्ती अभिलेख आज भी भूमि स्वामित्व से जुड़े राजस्व और कानूनी मामलों में महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।

विज्ञापन

बंदोबस्ती नकल नहीं निकाल पा रहे ग्रामीण
ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र पंचायत की बैठकों में और पत्राचार के माध्यम से ब्राह्मण थाला का बंदोबस्ती रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ हुआ नहीं। उन्होंने बताया कि मोहनखाल-ताली सड़क निर्माण के दौरान थाला गांव के कई ग्रामीणों की भूमि सड़क में चली गई लेकिन जोरापाणी तोक की भूमि का मुआवजा अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण अटक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गणपति थपलियाल ने बताया कि भूमि उनके नाम दर्ज है लेकिन बंदोबस्ती रिकॉर्ड नहीं मिलने से वे इसे साबित नहीं कर पा रहे हैं। जिससे मुआवजा नहीं मिल रहा है। हरीश थपलियाल ने बताया कि भूमि अभिलेख उपलब्ध न होने से परिवार में भूमि का बंटवारा भी लंबित है। कई ग्रामीण बच्चों के जाति प्रमाणपत्र के लिए भी बंदोबस्ती नकल नहीं निकाल पा रहे हैं।

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव है ब्राह्मण थाला

पोखरी ब्लॉक का ब्राह्मण थाला गांव राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव है। उनकी भी गांव में पुश्तैनी भूमि है। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से कई लोग अपने बच्चों के नाम भी भूमि अभिलेखों में दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी; फिर हत्या

गांव का रिकॉर्ड गायब होने की होगी जांच

ब्राह्मण थाला गांव के बंदोबस्ती रिकॉर्ड को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड पौड़ी मुख्यालय में रखे थे, जिन्हें अब जिला मुख्यालय लाया गया है। थाला गांव का रिकॉर्ड कहां गायब हो गया, उसकी जांच कराई जाएगी। -गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed