फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rajendra became president of the Medical Ministerial Association

मेडिकल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के राजेंद्र बने अध्यक्ष

Fri, 21 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rajendra became president of the Medical Ministerial Association
उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में राजेश कपरुवाण को अध्यक्ष और जितेंद्र वर्मा एवं नेहा चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार कक्ष में हुए एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोपेश्वर डा. जीवन सिंह चुफाल रहे। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने पर पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी में नवीन चंद्र सेमवाल जिलामंत्री, लक्ष्मण सिंह दानू एवं लखपत सिंह कंडारी संयुक्त मंत्री, सुदर्शन कुमार एवं तनुजा घरिया संगठन मंत्री, पुष्कर सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, भरत सिंह नेगी संप्रेक्षक और प्रेम सिंह रावत को संरक्षक चुना गया। चुनाव प्रक्रिया राजकीय वाहन चालक संघ चमोली के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह बिष्ट, वाहन चालक संघ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चमोली के जिलाध्यक्ष चक्रधर पंवार और जिला चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ श्रेणी संगठन के जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद पुरोहित की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed