फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Raised demand to open veterinary hospital in Bund area

बंड क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग उठाई

Fri, 09 Aug 2019 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to open veterinary hospital in Bund area
चमोली बाजार से जोशीमठ क्षेत्र के बीच कोई भी पशु अस्पताल न होने से दशोली और जोशीमठ ब्लॉक के लगभग 50 से अधिक गांवों के पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि बंड क्षेत्र में पशु अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही है। सीएम भी पशु अस्पताल खोलने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन आज तक यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने पंचायत चुनाव से पहले तत्काल पीपलकोटी के साथ ही निजमूला घाटी, नारायणबगड़, पोखरी, उर्गम घाटी, हापला (पोखरी), कांडई (घाट) और सितेल (घाट) के लिए पशु अस्पताल खोलने की मांग उठाई। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. शरद भंडारी ने बताया कि बंड क्षेत्र में पशु अस्पताल खोलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed