फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Raised demand to get rid of hanging electric wires and poles

Chamoli News: बिजली के झूलते तारों और खंभों से निजात दिलाने की मांग उठाई

Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to get rid of hanging electric wires and poles
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी धर्मेंद्र सिंह पयाल ने ग्राम पंचायत ढुंग ल्वाली में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों को ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने को कहा। ग्राम प्रधान रंजना सती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कई जगहों पर बिजली के करंटयुक्त तार पेड़ों के बीचोंबीच जमीन को छू रहे हैं। बिजली के खंभे भी झुके हुए हैं। उन्हें शीघ्र व्यवस्थित किया जाए। नौली तल्ली गांव की बसंती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग रखी। कहा कि बंदर, लंगूर खेती को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित, ग्राम पंचायत अधिकारी उद्धव प्रसाद देवली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed