{"_id":"66b4a55876a4010fea03dc53","slug":"pwd-started-the-work-of-opening-scuppers-and-drains-karnpryag-news-c-48-kpg1001-107945-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लोनिवि ने शुरू किया स्कपर और नालियां खोलने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लोनिवि ने शुरू किया स्कपर और नालियां खोलने का काम
Thu, 08 Aug 2024 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। एनएसयूआई के छात्रों की मांग पर बृहस्पतिवार से लोनिवि ने यहां स्कपर और नालियां खोलने का काम शुरू कर दिया है। वहीं सड़क पर डामर बिछाने का काम बरसात के बाद करने की बात कही है।
सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने यहां पांच दिनों तक धरना दिया था। बीते बुधवार को आंदोलनकारी छात्रोंए प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों की वार्ता हुई। सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। लोनिवि पोखरी के प्रभारी अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि महाविद्यालय परिसर के पास की सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। यहां स्कपर खोलने का काम पहले भी शुरू कर दिया था लेकिन स्कपर और नालियों में पेयजल लाइनें होने से यह नहीं हो पाया। अब पेयजल लाइनें शिफ्ट हो गई हैं। स्कपर खुलवाया जा रहा है साथ ही नालियां भी बनाई जा रही हैं। महाविद्यालय के मुख्य गेट पर बने जर्जर शौचालय को हटा दिया है। बारिश के बाद यहां डामरीकरण कर दिया जाएगा। छात्र नेता आयुष नेगी और प्रीतम सिंह ने बताया कि यदि सुधारीकरण नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा किया जाएगा। संवाद