फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Purchase of medicines, vegetables and essential items between police guards

पुलिस पहरे के बीच हुई दवाई, सब्जी व जरूरी वस्तुओं की खरीदारी

Wed, 25 Mar 2020 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Purchase of medicines, vegetables and essential items between police guards
गोपेश्वर। लॉकडाउन के तीसरे दिन भी बाजारों में सन्नाटा रहा। सुबह सात से दस बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलने के बाद लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन पुलिस पहरे के कारण लोगों ने लाइन लगाकर खरीदारी की। दस बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान नगर पालिका के वाहनों से बाजारों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली बाजार, नंदप्रयाग, पोखरी और घाट क्षेत्रों में भी लोग घरों में ही रहे। बाजारों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

बाजार खुलते ही दुकानों में लगी लोगों की भीड़
कर्णप्रयाग/देवाल। लॉकडाउन के दौरान बुधवार को कर्णप्रयाग में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कर्णप्रयाग, सिमली, लंगासू, आदिबदरी, नौली, बगोली कस्बों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर वाहन नहीं चले। कई लोगों को गांवों से सामान खरीदने के लिए पैदल बाजार आना पड़ा। कर्णप्रयाग में सुबह सात से 10 बजे तक राशन, सब्जी, दवाई सहित जरूरी सामान की दुकानें खुली। सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। एसडीएम वैभव गुप्ता और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बाजार में आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं देवाल में भी सड़कों पर वाहन नहीं चले। बैंकों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed